पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष को नहीं मिलेगा दूसरी बार मौका

अध्यक्ष को नहीं मिलेगा दूसरी बार मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। भाजपा इस बार बैंक के पूर्व अध्यक्षों को मौका नहीं देगी। इन्हें संचालक पद के चुनाव से भी दूर रखने की चर्चा है। यदि ऐसा होता है तो बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा दोबारा अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। इससे उन दावेदारों के रास्ते साफ हो गए हैं जो अध्यक्ष की कुर्सी पर निगाह रखे हैं। इससे चुनाव में रोचक होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

जैसापार्टी का आदेश होगा वैसा करूंगा- मेहराने बताया पार्टी जैसा आदेश जारी करेगी, उस आधार पर काम किया जाएगा। यदि चुनाव नहीं लड़ने का बोला जाएगा तो नहीं लडूंगा।

कल से भरे जाएंगे फाॅर्म: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के डायरेक्टर के चुनाव के लिए 17 और 18 सितंबर को फाॅर्म भरे जाएंगे। जिले में 15 डायरेक्टरों के लिए चुनाव होना हैं। इन्हें सोसायटियों के 253 पदाधिकारी चुनेंगे। बैंक प्रशासक पी.आर. कावड़कर ने बताया नाम निर्देशन-पत्र के साथ किसी प्रकार की कोई प्रतिभूति राशि जमा नहीं कराना है। इनकी जांच 19 सितंबर सुबह 11.30 बजे से होगी। अगले दिन वापसी होगी।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चुनावों के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति।