हटेगा एंट्री टैक्स, कम होंगे दाम
रतलाम | अगलेवित्तीय वर्ष से एंट्री टैक्स हटाने के वित्त मंत्री जयंत मलैया के आश्वासन से व्यापारी खुशी हैं। संयुक्त व्यापारी संघ के मनोज झालानी, गोविंद अग्रवाल ने बताया एंट्री टैक्स हटने से शकर और तेल सस्ते होंगे। प्रदेश में अभी एक फीसदी एंट्री टैक्स है। यह घटने से दाम कम होंगे और ग्राहकों को राहत मिलेगी।