पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल गुणवत्ताहीन, स्ट्रीट लाइट का तार भी नहीं

केबल गुणवत्ताहीन, स्ट्रीट लाइट का तार भी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फीडरसेपरेशन में गुणवत्ताहीन केबल डाली गई। इनमें बार-बार खराबी आती है। स्ट्रीट लाइट का तार भी नहीं डाला। यह समस्या है जिले के 4 गांवों की। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। जिले में फीडर सेपरेशन में गड़बड़ी सामने आई है। वर्तमान मामला रतलाम-खाचरौद रोड स्थित मलवासा, हतनारा, रिंगनिया हेमती का है। इन गांवों में आरएपीडीआरपी योजना के तहत फीडर सेपरेशन का काम हुआ। गायत्री प्राइवेट लिमिटेड ने गांवों में केबल डाल दी। स्ट्रीट लाइट का तार छोड़ दिया। मलवासा के गणेश शर्मा रिंगनिया के अरविंद पाटीदार की मानें तो केबल की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके कारण आए दिन खराबी आती है। स्ट्रीट लाइट के तार नहीं होने से गांवों में अंधेरा रहता है। गड़बड़ी लापरवाही की शिकायत की लेकिन सुनवाई होती। बिजली कंपनी गायत्री प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। गायत्री प्राइवेट लिमिटेड के अिधकारियों से भास्कर प्रतिनिधि ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई उपलब्ध नहीं हो सका।

गांव उनकी स्थिति

ग्रामीणों को नुकसान

>केबल में बार-बार खराबी आती है।

> सप्लाई बाधित होती है।

> बिजली उपकरण खराब होने की आशंका रहती है।

> स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ता है।

बिजली कंपनी को नुकसान

यदिकाॅन्ट्रैक्ट के बाद भी गायत्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने तय मापदंड से काम नहीं किया तो नए सिरे से काम कराना होगा। सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ नए सिरे से मैन पावर का उपयोग करना पड़ेगा। विभाग से लोगों को विश्वास भी उठेगा।

मलवासा

>आबादी 4,500

>केबल की लंबाई 12,000फीट

हतनारा

आबादी1,300

केबलकी लंबाई 7,000फीट

रिंगनिया

आबादी1,100

केबलकी लंबाई 4,500फीट

हेमती

आबादी500

केबलकी लंबाई 4,000फीट

(नोट : आंकड़े गांवों की भौगोलिक स्थिति ग्रामीणों से चर्चा अनुसार)

मैं दिखवाता हूं

^फीडरसेपरेशन का काम कॉन्ट्रैक्ट की कंपनी ने किया होगा। इसके मुताबिक बिल भुगतान किया गया। कहीं अनदेखी की गई तो कार्रवाई की जाएगी। मॉनीटरिंग पर पाबंदी नहीं थी। संबंधित डिवीजन के अफसरों को ही मॉनीटरिंग करना थी। गड़बड़ी हुई तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। धर्मेंद्रपाटीदार, एसईबिजली कंपनी

जानकारी मिली शिकायत

^ग्रामीणमें फीडर सेपरेशन का जिम्मा गायत्री प्रालि को मिला।