रतलाम | शिवगढ़ के पास रविवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में लटका मिला। दरवाजे की बल्ली पर लुगड़े से बने फंदे पर शव लटका था। मृतका मंगली पति रमेश भाभर (32) नि. खानिया का टापरा है। उसके निजी अंगों पर चोट के निशान हैं। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। मौत का कारण जानने के लिए जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह पैनल पीएम होगा।
शिवगढ़ थाना प्रभारी एसआई निर्भयसिंह भूरिया ने बताया मंगली के पति रमेश ने शिवगढ़ थाने में सूचना दी। बताया सुबह 10 बजे वह खेत से लौटा तो दोनों दरवाजे बंद थे। झांककर देखा तो मंगली फंदे पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर उसे उतारा। भूरिया ने बताया मंगली के मायकेवालों का कहना है पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था।
रात को विवाद हुआ था-भूरिया नेबताया रमेश के पिता की दो पत्नियां थीं। एक के तीन और दूसरी के दो बेटे हैं। गांववालों ने बताया कि जमीन हांकने की बात पर रविवार रात भाइयों में विवाद हुआ था। शिवगढ़ थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।