- Hindi News
- सवारी बिठाने की बात पर मैजिक चालकों में मारपीट
सवारी बिठाने की बात पर मैजिक चालकों में मारपीट
रतलाम | सवारीबिठाने की बात पर सोमवार को पलसोड़ी के पास गंगेसरिया में मैजिक चालकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में घायल चार युवकों को औद्योगिक क्षेत्र थाने से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। गंगेसरिया निवासी बालाराम ने बताया वह मैजिक चलाता है। कालाखेत निवासी देवीसिंह पिता बन्ना गुर्जर, कैलाश पिता इंदरसिंह दो अन्य साथियों ने सुबह 7.45 बजे गंगेसरिया प्राइमरी स्कूल के पास सवारी बिठाने की बात पर मारपीट की। इसमें बद्री पिता पीरू (22), बालाराम पिता तोलाराम (30), मंगलसिंह पिता हूरजी (32) भाणजी पिता हुमा (35) को चोट आई।