पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी सोसायटियों की जानकारी घर बैठे मिलेगी

सहकारी सोसायटियों की जानकारी घर बैठे मिलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्द ही सोसायटियों की जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। सहकारिता विभाग ई-कोऑपरेटिव योजना के तहत सभी सोसायटियों को ऑनलाइन कर रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। साल के अंत तक सभी सोसायटियां ऑनलाइन हो जाएंगी। जिले में 661 सोसायटियां हैं। इनसे दो लाख से ज्यादा लोग जुड़े हैं। अभी कोई भी जानकारी लेना हो तो सोसायटी तक जाना पड़ता है। सोसायटी ऑनलाइन होने से इनके सदस्यों की जानकारी वेबसाइट को-ऑपरेटिव एमपी एससी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध होगी। योजनाओं की जानकारी भी वेबसाइट पर मिलेगी।

ये होगा फायदा

{काम में पारदर्शिता आएगी।

{ खाद, बीज की उपलब्धता की जानकारी भी ऑनलाइन रहेगी।

आईडी कार्यालय से लें

सहकारिताउपायुक्त पी. आर. कावड़कर ने बताया लोगों की सुविधा के लिए सोसायटियां ऑनलाइन की जा रही हैं। प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोसायटियों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए अध्यक्ष या प्रबंधक को आईडी पासवर्ड भेज दिए हैं। जिन्हें नहीं मिले हैं वे कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।