टेम्पो-मैजिक में नजर आएगी किराया सूची
शहर में दौड़ रहे टेम्पो-मैजिक में जल्द किराया सूची नजर आएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी सूची टेम्पो-मैजिक में लगाने के आदेश शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए। सूची लगाने की जिम्मेदारी यूनियन को सौंपी। एक सप्ताह में सूची सभी टेम्पो मैजिक में लगाना है। किराया सूची ऑटो में भी लगाना होगी। दैनिक भास्कर ने दो दिन पूर्व कई टेम्पो मैजिक चालकों के मनमाना किराया लेने पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने यह कदम उठाया है। ट्रैफिक डीएसपी जे. के. दीक्षित ने बताया टेम्पो, मैजिक के साथ ऑटो में किराया सूची लगाना जरूरी है। नहीं लगाने शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
किराया
टेम्पो-मैजिकका किराया
पहले2 किमी तक 6रु.
6किमी के बाद प्रति किमी 1रु.
ऑटो किराया (पेट्रोल)
पहले1 किमी तक 15रु.
1किमी के बाद प्रति किम 10रु.
ऑटो किराया (डीजल)
पहले1 किमी तक 13रु.
1किमी के बाद प्रति किमी 9रु