कागजात 19 तक जमा होेंगे
रतलाम. मप्रमाध्यमिक शिक्षा मंडल (मप्र माशिमं) ने अन्य राज्यों के शिक्षा मंडलों बोर्ड से आकर यहां पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के माइग्रेशन संबंधी दस्तावेज जमा करने की तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है। पहले यह यह तारीख 25 अगस्त निर्धारित की गई थी। इसकी अधिक जानकारी माशिमं की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर ली जा सकती है।