पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर की युवती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बाजना में करा दी शादी

इंदौर की युवती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बाजना में करा दी शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| इंदौर / रतलाम

इंदौरके एमआईजी क्षेत्र में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती 26 नवंबर से लापता थी। पिता भाई ने थाने में सूचना भी दर्ज कराई लेकिन पता नहीं चला। तीन दिन पहले पिता के पास अज्ञात नंबर से फोन आया, फोन बेटी का था। उसने रोते-रोते पिता को बताया-मैं रतलाम जिले के बाजना में हूं। मेरी शादी जबरदस्ती करा दी है। मुझे कैद करके रखा है। जल्दी आकर छुड़ा लो नहीं तो मर जाऊंगी। इसके बाद एक बार फिर पिता ने पुलिस के चक्कर काटे। पुलिस ने कहा एसडीएम से सर्च वारंट लाओ। पिता एसडीएम के पास गए। एसडीएम सपना शिवाले ने गुरुवार को सर्च वारंट जारी कर दिया। इसके बाद हीरानगर पुलिस शुक्रवार को युवती को छुड़ाकर इंदौर ले आई।

युवती ने एसडीएम को आपबीती सुनाई। युवती ने बताया 26 नवंबर को सहेली वैशाली के पास गई थी। उसकी बड़ी बहन वर्षा ने एक युवक से शादी करने की बात कही तो मैंने मना कर दिया। मुझे चाय पिलाई तो चक्कर गए और मैं बेहोश हो गई।

होशआया तो पता चला शादी हो गई- युवतीने बताया होश आया तो खुद को गांव के तीन मंजिला घर में पाया। पता चला अशोक भंडारी से मेरी शादी कर दी है जो मुझसे 15 साल बड़ा है। मुझे घर में कैद करके रखा गया। एक दिन मौका मिलते ही पापा को फोन कर दिया और अशोक के वोटर आईडी से पता देखकर उन्हें बता दिया। पुलिस और पापा ने मुझे छुड़ा लिया।

पिताके सुपुर्द कर दिया है - एसडीएमसपना शिवाले ने बताया बेटी को पुलिस ले आई है और उसे पिता के सुपुर्द कर दिया है। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।