रविवार को शहरभर में एक साथ होगी सफाई
रतलाम | महिलामोर्चा ने संगठन स्तर पर मिली हर जिम्मेदारी को बखूबी पूरा किया। विधानसभा, लोकसभा निकाय चुनाव में जीत का इतिहास रचा। अब सदस्यता अभियान में भी लक्ष्य पूरा करना है। यह बात महिला मोर्चा की बैठक में जिला प्रभारी कलावती यादव ने कही। पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 1 बजे मोर्चा की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष निर्मला हाड़ा ने पदाधिकारियों के साथ नवनिर्वाचित महापौर डॉ. सुनीता यार्दे सहित अन्य पार्षदों का स्वागत किया। उन्होंने 14 दिसंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। देश में 10 करोड़ से ज्यादा प्रदेश में 2.25 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता कटारिया, पद्मा जायसवाल, अनीता कटारा, पूजा शर्मा सहित अन्य मौजूद थीं।
सदस्यता बनाने में इतिहास दोहराएं
लोकेंद्र टॉकीज चौराहा स्थित महापौर निवास पर बैठक में मौजूद नवनिर्वाचित पार्षद पदाधिकारी।