- Hindi News
- नीमच में ट्रेन हादसे के लिए जांच दल गठित
नीमच में ट्रेन हादसे के लिए जांच दल गठित
रतलाम | बुधवाररात नीमच में उदयपुर-कोटा ट्रेन के बेपटरी होने के मामले में रेलवे ने जांच समिति बनाई है। समिति को सात दिन में 19 दिसंबर तक रिपोर्ट देना है। सीनियर डीसीएम दिब्बांजन रॉय ने बताया चीफ सेफ्टी ऑफिसर (एच क्यू) ने समिति बनाई है, जिसमें सीनियर डीओएम सुहानी मिश्रा, सीनियर डीईएन लोकेश कुमार, सीनियर डीएमई अंशुमाली कुमार और सीनियर डीएसओ वीके नागर को सदस्य बनाया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।