पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माणाधीन नाले में सांड गिरा, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

निर्माणाधीन नाले में सांड गिरा, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माणाधीन नाला पतरे से ढंका था। दोपहर में सांड इसमें गिरा। जेसीबी के पंजे से रस्सी बांधी गई और सांड को निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान एक निगमकर्मी भी नाले में गिरते-गिरते बचा।

रतलाम| नगरनिगम कार्यालय से महलवाड़ा जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन नाले में शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक सांड गिर गया। निगम टीम पहुंची और जेसीबी की मदद से तीन घंटे में उसे बाहर निकाला। गिरने से सांड जख्मी भी हो गया।

इसके बाद नाले के आस-पास जमा मिट्टी को जेसीबी से हटाया गया और ढलान तैयार किया। इसके सहारे सांड को खींचकर निकाला लिया। इस दौरान लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने वाहनों की हवा निकाली तब भीड़ छंटी।