पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋण पुस्तिका देखी, बांटा यूरिया

ऋण पुस्तिका देखी, बांटा यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। कृषि मंडी में शुक्रवार को किसानों को ऋण पुस्तिका देखकर यूरिया वितरित किया गया। शाम तक 300 से ज्यादा किसानों को 918 बोरी यूरिया बांटा गया। हंगामे की आशंका में खाद वितरण पुलिस की निगरानी में हुआ। कृषि मंडी स्थित एग्रो गोदाम से सुबह 10.30 बजे यूरिया का वितरण शुरू हुआ। गुरुवार को अन्य जिलों के किसान यूरिया लेने गए थे। इससे अव्यवस्था हो गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने शुक्रवार से ऋण पुस्तिका देखकर ही यूरिया वितरित करने का निर्णय लिया था।
कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया अन्य जिलों के किसान यूरिया ले जा रहे हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए ही यह निर्णय लिया।

फोटोकॉपी देखकर भी दिया यूरिया -जिन किसानोंने बैंकों से ऋण ले रखा था, उनकी पावती बैंक में जमा थी। ऐसे में किसान परेशान होते दिखे। मामला अधिकारियों के सामने आया तो उन्होंने खाता-खसरा नकल की फोटोकॉपी पर भी यूरिया वितरित करने के आदेश जारी किए। आचार्य ने बताया आदेश का मूल उद्देश्य किसानों का रतलाम जिले से संबंधित होने की पुष्टि करना है। यूरिया बांट रहे अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी।

हम्मालों ने की वसूली : दिनेश पिता रतनलाल वसुनिया निवासी बंजली ने बताया पर्ची कटाने के बाद जब यूरिया लेने पहुंचा तो एक हम्माल ने 10 रुपए हम्माली मांगी। इससे पहले भी कई किसान उसे हम्माली दे चुके थे इसलिए मैंने भी दे दी। जब किसानों को इसकी जानकारी लगी कि हम्माली अवैध रूप से ली जाए रही है तो उन्होंने एग्रो के सहायक वितरण अधिकारी विजय पांचाल से शिकायत की। पांचाल ने हम्माल को भगा दिया। पांचाल ने बताया यूरिया की एक बोरी का दाम 287 रुपए है। हम्माली और अन्य खर्च जोड़कर 290 रुपए में किसानों को यूरिया दिया जा रहा है। इसके बाद किसी प्रकार का पैसा किसानों को नहीं देना है।



यूरिया के लिए ऋण पुस्तिका दिखाते किसान।