पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीम का पेड़ जेसीबी से उखाड़ा, दो पाेल टूटे

नीम का पेड़ जेसीबी से उखाड़ा, दो पाेल टूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरबड़में आग लगने पर एक नीम के पेड़ को जेसीबी से उखाड़ दिया गया। इसकी चपेट में आने से बिजली के दो पोल तार टूट गए। इससे 18 घंटे बिजली बंद रही।

घटना गुरुवार रात 11 बजे बरबड़ में हुई। बाबूस वॉटर पार्क के पीछे सालों पुराना नीम का पेड़ था। बुधवार रात से इसमें आग लगी हुई थी। गुरुवार सुबह 4 बजे रहवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फाइटरों से आग बुझाने की कोशिश की। रात 11 बजे पेड़ मकानों की तरफ झुकने लगा तो रहवासियों ने जेसीबी की मदद से उखड़वा दिया। पेड़ गिरने से बिजली के तार दो पोल टूट गए। इससे रात 11 बजे बरबड़ के दो दर्जन से अधिक मकानों में सप्लाई बंद हो गई। बिजली कंपनी ने शुक्रवार शाम 5 बजे सप्लाई शुरू की। पोल शनिवार को बदलेंगे। पवन जाधव ने बताया पेड़ नहीं उखाड़ते तो मकानों को नुकसान पहुंचता।

शामको सप्लाई शुरू कराई- बिजलीकंपनी एईई डी.पी. श्रीवास्तव ने बताया एक पेड़ गिरने से दो पोल तार टूटे हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे सप्लाई शुरू कराई।

बरबड़ में जेसीबी से नीम का पेड़ उखाड़ा।