पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजा से तंग आकर सल्फॉस खा ली

जीजा से तंग आकर सल्फॉस खा ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम |पेटलावद में शुक्रवार सुबह एक महिला ने सल्फॉस खा कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे पेटलावद अस्पताल ले गए जहां से उसे रतलाम रैफर कर दिया। रतलाम लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका जुबेदा (32) नि. खेड़ा जलारिया (बड़नगर) है। परिजन उसे सुबह 11 बजे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद का शव परिजन को सौंप दिया। जुबेदा के पिता ने बताया 2008 में जुबेदा की शादी अहमदाबाद में की थी। एक साल बाद बड़ी बेटी फिरोजा का पति नादिरशाह उसे जबरदस्ती अहमदाबाद से ले आया और निकाह कर लिया। नादिरशाह की जबरदस्ती से वह परेशान थी। 10 दिन पहले वह मायके पेटलावद गई। 8 दिसंबर को नादिर पेटलावद आया और साथ ले जाने की जिद करने लगा।