- Hindi News
- जनता के सुझाव जनप्रतिनिधियों की सोच से आज तय होगा विकास का एजेंडा
जनता के सुझाव जनप्रतिनिधियों की सोच से आज तय होगा विकास का एजेंडा
शहरके विकास का एजेंडा शनिवार को जनता के सुझाव जनप्रतिनिधियों की सोच से तय होगा। संवाद का मौका मिलेगा शनिवार को होने वाले दैनिक भास्कर के रूबरू में।
‘स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी’ की परिकल्पना को लेकर दैनिक भास्कर का सातवां रूबरू शनिवार को आनंद कॉलोनी स्थित लॉ कॉलेज में होगा। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे जनता जनप्रतिनिधि अपने वार्ड की समस्याओं और सुझावों पर बात कर सकेंगे। वार्ड 27, 28, 29, 30, 33 36) के पार्षद, महापौर, प्रशासन निगम के अधिकारी भी होंगे।
येशिरकत करेंगे- महापौरशैलेंद्र डागा, पार्षद यास्मीन शेरानी, सुशीला परमार, मुबारिक खान, अफसाना खान, रेखा जौहरी, मोहम्मद अली पहलवान अधिकारी।
इनसेसंपर्क करें-रूबरू केसंबंध में अधिक जानकारी के लिए आप दैनिक भास्कर के नीरज शुक्ला आयुष नागर से 98268-09338 9826487445 पर संपर्क कर सकते हैं।