पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल एसएमआईडी में दिक्कत, आईटीआई में अटके रजिस्ट्रेशन

ट्रिपल एसएमआईडी में दिक्कत, आईटीआई में अटके रजिस्ट्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | ऑनलाइनके फेर में कई काम अटक गए हैं। लिंक फेल होने से ट्रिपल एसएम आईडी नहीं बनी और आईटीआई में रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सके। सर्वर डाउन होने से ट्रिपल एसएमआईडी बनाने का काम अटक गया। आईडी बनाने आए राधेश्याम मईड़ा ने बताया दो दिन से परेशानी रही है। आईडी नहीं बन रही है। स्कूलों में बच्चों से आईडी मांगी जा रही है। यहां लिंक ही फेल है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्रसिंह पंवार ने बताया हमारी कोशिश रहती है कि जल्द आईडी बनें। सर्वर डाउन हो जाए तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। महिला आईटीआई में खाली सीटों की पूर्ति के लिए शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन होने थे। दोपहर में सभी कई आवेदक पहुंचे थे। सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्रेशन नहीं हुए। दो घंटे सर्वर डाउन होने से आवेदकों को साइबर कैफे जाकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ा। आवेदकों को दिनभर परेशान होना पड़ा।