पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाष्ण स्पर्धा में हिंदी पर बोले स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट

भाष्ण स्पर्धा में हिंदी पर बोले स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाष्ण स्पर्धा में हिंदी पर बोले स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट

रतलाम | हिंदीको बढ़ावा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में गुरुवार को तात्कालिक भाषण स्पर्धा हुई। हिंदी माह के तहत हुई स्पर्धा में स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट ने विचार व्यक्त किए। विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्य अतिथि बैंक के रीजनल मैनेजर संजय कुमार थे। उन्होंने हिंदी में भाषण देने की शैली पर विचार व्यक्त किए। स्पर्धा के निर्णायक सी. एल. शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा रहीं। मुख्य प्रबंधक बालेंदु शुक्ला, प्रशांत शौचे, वीरेंद्र लालन, तरणीप्रकाश व्यास सहित सभी शाखाओं के बैंक अधिकारी मौजूद थे। स्टाफ के लिए शुद्ध लेखन स्पर्धा भी हुई।

येरहे विजेता- {स्कूलस्तर- प्रणयप्रतीक प्रथम, विश्वास उपाध्याय द्वितीय भावेश तृतीय।

{कालेज स्तर- सुरभिव्यास प्रथम, सागरिका सूरी द्वितीय, सृष्टि परिहार तृतीय, प्रोत्साहन पुरस्कार देविका व्यास।

{शुद्ध लेखन स्पर्धा- पंकजमित्तल प्रथम, शिवप्रसाद मीणा द्वितीय, देवानंद खत्री तृतीय पीयूष चौधरी प्रोत्साहन पुरस्कार।