पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सोयाबीन की आवक शुरू, 2,727 रुपए क्विंटल बिकी

नई सोयाबीन की आवक शुरू, 2,727 रुपए क्विंटल बिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई सोयाबीन की आवक शुरू, 2,727 रुपए क्विंटल बिकी

सिटी रिपोर्टर | रतलाम

नईसोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। गुरुवार को अनाज मंडी में 150 बोरी (1 क्विंटल प्रति बोरी) सोयाबीन आई। यह नीचे में 2,727 और ऊंचे में 3131 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। सोयाबीन सेमलिया, कंचनखेड़ी के किसान लेकर आए थे। दोपहर में इनकी खरीदी हुई। राज ट्रेडर्स के राजेश जैन ने बताया नवरात्रि के साथ सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। इससे मंडी में रौनक लौटने लगी है। आगामी 15 दिन में कटाई का आंकड़ा बढ़ेगा। इससे मंडी में बंपर आवक की उम्मीद है।