ईदगाह रोड पर सीसी शुरू
ईदगाह रोड पर सीसी शुरू
रतलाम | ईदगाहरोड पर 19.90 लाख से 70 मीटर हिस्से में सीमेंट कांक्रीट हो रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप महापौर शैलेंद्र डागा ने भूमि पूजन कर काम शुरू कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित अन्य पदाधिकारी पार्षद मौजूद थे। पार्षद ललिता पंवार के पति भाजपा जिला कार्यालय सहमंत्री नंदकिशोर पंवार ने बताया पुलिया से ईदगाह तक 13.5 चौड़ी 70 मीटर लंबा सीसी रोड बन रहा है। क्षेत्र धूल-मिट्टी उड़ने की समस्या नहीं रहेगी और घरों के सामने पानी नहीं भरेगा।