गूंजा जयमाता दी, रोज होगी आराधना
नवरात्रिगुरुवार को शुरू हो गई। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। माता मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कालिकामाता मंदिर में भक्तों की कतारें लगीं। पद्मावती मंदिर, ऊकाला रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर, गढ़खंखाई माताजी कंवलकामाता मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही गरबों का श्रीगणेश भी हो गया।
कालिकामातामेला शुरू- कालिकामातामेले का शुभारंभ गुरुवार रात सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने किया। अध्यक्षता चेतन्य काश्यप ने की। मंच पर युवतियों ने गरबा रास किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। ऑर्केस्ट्रा हुई। स्वागत भाषण बाजार समिति प्रभारी संदीप यादव ने दिया। इस दौरान महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित सहित अन्य मौजूद थे। शुक्रवार रात 8 बजे ऑर्केस्ट्रा होगी।
रोजहोगा सुंदरकांड- धानमंडीमें रानीजी का मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड होगा। पं. गोपाल बैरागी ने बताया नवरात्रि में रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सुंदरकांड पाठ होगा।
5महीने से जल रही अखंड ज्योत- महलवाड़ास्थित राठौर राजवंश की कुलदेवी श्री नागणेचा माता मंदिर (थानक) में पांच महीने से अखंड ज्योत जल रही है। सुबह 10 बजे रात 8 बजे आरती होती है। धर्मेंद्रसिंह राठौर ने बताया नवरात्रि में दुर्गा सप्तसती का पाठ भी किया जा रहा है।
राजेंद्रनगरमें 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित- राजेंद्रनगरमें मां वैष्णोधाम गरबा समिति नवरात्रि महोत्सव मना रही है। पंडाल में 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। यह उज्जैन से लाई गई है। यहां गरबे भी होंगे।
जर्जर मार्ग से गुजरेंगे माता के भक्त
बाजना | नवरात्रिगुरुवार से शुरू हुई। क्षेत्र से 15 किमी दूर राजापुरा माताजी स्थित उच्चानगढ़ माता के दर्शन के लिए सप्तमी, अष्टमी नवमी को बड़ी संख्या में भक्त नंगे पैर यात्रा करते हैं। रास्ता पूरी तरह जर्जर होने से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने लोनिवि से मार्ग दुरुस्त करने की मांग की।
अमलेटा | नवरात्रिउत्सव के तहत 27 सितंबर रात 7.30 बजे झंडा चौराहे पर अभा कवि सम्मेलन होगा। इसमें पं. राम शर्मा, मनोहर मन्नू, मुकेश मस्ताना, सतीश जोशी, शारदा ओम बैरागी कविता पाठ करेंगे। जानकारी जगदीशचंद्र डोडिया ने दी।
सरवन | क्षेत्रके कालिकामाता मंदिर, तेली मोहल्ला, शीतलामाता गरबा उत्सव एवं दे