‘जय अग्रोहा, जय अग्रसेन’ से गूंजे बाजार
अग्रवालसमाज ने आराध्य देव अग्रसेन महाराज की जयंती गुरुवार को मनाई। सुबह वाहन रैली शाम को शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाजजन जय अग्रोहा जय अग्रसेन का उदघोष करते चल रहे थे।
श्री पंचान अग्रवाल समाज श्री अग्रवाल समाज महासभा ने सुबह माणकचौक स्थित गोपालजी का बड़ा मंदिर से वाहन रैली निकाली। इसके बाद श्री पंचान अग्रवाल मांगलिक भवन में कलश स्थापना की गई। शाम को गोपालजी का बड़ा मंदिर से शोभायात्रा निकाली। इसमें पुरुष सफेद महिलाएं केसरिया वस्त्र में शामिल हुईं। बग्घी में महाराजा अग्रसेन विराजित थे। शोभायात्रा नाहरपुरा, धानमंडी, चांदनीचौक, चौमुखीपुल होती हुई अग्रवाल समाज धर्मशाला पहुंची। इसका जगह-जगह स्वागत हुआ। बाद में समाज की प्रतिभाओं सम्मान हुआ। श्री अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा की।
इनकासम्मान- एस.एम.अग्रवाल की स्मृति में 18 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें यशी बिंदल, सार्थक अग्रवाल, ऐशा नेमानी, शुभम नेमानी, नूपुर अग्रवाल, आयुष गोयल, महक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, राधिका गुप्ता, डिंपल अग्रवाल, करण अग्रवाल, अंकित गर्ग, रीतिका अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, पुनीत मित्तल, श्रुति गर्ग, तृप्ति अग्रवाल, मेधा मित्तल, पंकज मित्तल शामिल हैं।
निकाला चल समारोह, बांटा प्रसाद
बाजना | नगरमें भी अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज ने चल समारोह निकाला। यह राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर वापस वहीं पहुंचा। यहां आरती कर प्रसादी बांटी। हीरालाल अग्रवाल, श्यामलाल अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, हितेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
महिलाएं भी शोभायात्रा में शामिल हुईं।