रतलाम | जिलाअस्पता
जिलास्तरीय क्रिकेट स्पर्धा शुरू
रतलाम | शासकीयकला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान पर गुरुवार से जिलास्तरीय क्रिकेट स्पर्धा शुरू हुई। प्राचार्य डॉ. विक्रम दत्ता ने बताया स्पर्धा 28 सितंबर तक चलेगी। इसमें जिले के शासकीय निजी महाविद्यालयों की 10 टीमें शामिल होंगी। 28 सितंबर को फाइनल होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में बेहद उत्साह रहा।
रतलाम | जिलाअस्पताल प्रसूतिगृह में मरीजों के इलाज में लापरवाही को लेकर गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने नर्सेस स्टाफ की बैठक लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं बरती जाए। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। दोपहर में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा दवाइयों की कमी होती है तो सीधे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाएं।