रतलाम। गीता मंदिर के सामने कर्फ्यू के दौरान सोमवार रात गरबे हुए। आधे घंटे तक बालिकाएं, युवतियों ने डांडिया रास कर मां की आराधना की। प्रारंभ में गीता नवयुवक मंडल ने माता की आरती की। किसान संघ के प्रांत संयोजक महेश चौधरी, अध्यक्ष रणजीतसिंह, सचिव लक्ष्मणसिंह, महेंद्रसिंह, राजेंद्रसिंह सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।
आरती के बाद पंडाल रहे सूने : कर्फ्यू के चलते अधिकांश गरबा पंडाल सूने रहे। पैलेस रोड, कसारा बाजार, कालिकामाता मंदिर परिसर में सिर्फ आरती की गई।
मेला कारोबारियों को सुबह-शाम भोजन : कालिका माता मेले में आए कारोबारियों की भोजन व्यवस्था कालिका माता सेवा मंडल ने संभाल रखी है। मंडल सुबह-शाम भोजन करा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतीयानी और प्रवक्ता मुकेश जोशी ने बताया रोज 300 से ज्यादा कारोबारी सुबह-शाम भोजन कर रहे हैं।
(गीता मंदिर के बाहर गरबा पंडाल में देवी की आराधना के लिए सोमवार को मौजूद श्रद्धालु।)