मलेरिया से हुई थी बच्ची की मौत
रतलाम| बालचिकित्सालय में बुधवार को डेढ़ साल की बच्ची की मौत मलेरिया से हुई थी। उसके खून की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आई। इसमें उसे मलेरिया पॉजिटिव बताया। ज्योति पिता धीरजी डामर नि. बामनिया, झाबुआ को खून की कमी थी। उसे ब्लड चढ़ाया फिर भी मौत हो गई। कमजोरी से बुखार दिमाग पर चढ़ गया। जो मौत का कारण बना।