रतलाम। डाउनयार्ड में शुक्रवार सुबह एक युवक अवध एक्सप्रेस के सामने पटरी पर खड़ा हो गया। ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया और युवक तक पहुंचने से पहले ही ट्रेन रुक गई। इस पर युवक कोच के नीचे घुसकर पटरियों पर लेट गया। गैंगमैन रविकुमार और मो. अली ने लोगों की मदद से उसे निकाला और ट्रेन रवाना की। घटना के कारण अवध एक्सप्रेस 15 मिनट लेट हुई।
बरगुंडों का वास निवासी खन्ना पिता काशीराम (40) सुबह 10.25 बजे जान देने डाउन यार्ड में सैलाना ब्रिज के नीचे पहुंच गया। गैंगमैन ने उसे बचाने के बाद परिजन और जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी को खन्ना के भाइयों ने बताया खन्ना को मिर्गी की बीमारी है। लंबे समय से झटके आते हैं। मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। शुक्रवार को इलाज के लिए खन्ना को राजकोट ले जा रहे थे। भाइयों से बचकर वह जान देने ट्रैक पर गया। खन्ना का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उसके बच्चों को भी ये बीमारी है। जीआरपी ने खन्ना को उसके परिजन को सौंप दिया।
(खन्ना)