साइकिलों का होगा भौतिक सत्यापन
9वींके विद्यार्थियों को साइकिलें मिली या नहीं, इसकी चैकिंग करने के निर्देश डीईओ जेके शर्मा ने शुक्रवार को दिए। सभी विद्यार्थियों को साइकिलें नहीं मिलने की खबर भास्कर ने बुधवार को प्रकाशित की थी। शुक्रवार दोपहर प्राचार्यों की मीटिंग में डीईओ ने सभी संकुल प्राचार्यों एक-दूसरे के संकुल में साइकिलों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर उत्कृष्ट स्कूल में 81 संकुल प्राचार्य और छात्रवृत्ति प्रभारी की मीटिंग थी। इसे डीईओ के अलावा एपीसी सी.एल. सालित्रा ने संबोधित किया। मीटिंग में प्राचार्य को नए निर्देशों के मुताबिक छात्रवृत्ति प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
भास्कर इम्पैक्ट