त्रिवेणी मेले का शुभारंभ आज
{11 दिन चलेगा मेला, 23 को होगा समापन
सिटीरिपोर्टर| रतलाम
त्रिवेणीमेला शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए मेला ग्राउंड में तैयारियां पूरी की गईं। शुक्रवार को झूले चकरी लगाए। विभिन्न सामग्री खिलौनों की दुकानें भी खरीदारों के इंतजार में सज गईं। 11 दिनी त्रिवेणी मेला शनिवार से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा। नगर निगम प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुनील कपूर ने बताया तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम मंच पर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अभा मुशायरा, कवि सम्मेलन, रासलीला श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा भी होगी।
दिन कार्यक्रम
13दिसंबर मेला शुरू
14 दिसंबर भजन निशा की नाटकीय प्रस्तुति
15 दिसंबर राजस्थानी कार्यक्रम
16 दिसंबर भजन निशा
17 दिसंबर आर्केस्ट्रा
18 दिसंबर अभा मुशायरा
19 दिसंबर आर्केस्ट्रा
20 दिसंबर कवि सम्मेलन
21 दिसंबर गीतों नृत्य के साथ आर्केस्ट्रा
22 दिसंबर कृष्णलीला/रासलीला
23 दिसंबर श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा के साथ समापन
कब कौन-सा कार्यक्रम