कर्मचारी महासंघ ने जताया विरोध
प्रदेशसरकार द्वारा पेंशनरों को 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर से करने के आदेश का पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ ने विरोध किया। कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया पेंशनरों को महंगाई भत्ते के भुगतान में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार कर जुलाई से ही भुगतान करने की मांग की।
1जुलाई से मिलना चाहिए महंगाई भत्ता- महंगाईभत्ते का भुगतान अक्टूबर से करने का मप्र अजाक्स पेंशनर्स प्रकोष्ठ ने भी विरोध किया है। अध्यक्ष आर.सी. चौहान ने कहा सरकार को तत्काल 1 जुलाई से ही महंगाई राहत देना चाहिए।