पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलोट तहसीलदार को हटाने की मांग

आलोट तहसीलदार को हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम |आलोट केराजस्व कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्टर को तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और उन्हें हटाने की मांगी। कलेक्टर ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए।

दोपहर करीब 1.30 बजे आलोट के राजस्व कर्मचारी कलेक्टोरेट आए। उन्होंने तहसीलदार आलोक सोनी पर अभद्र व्यवहार, झूठी कार्रवाई करने, महिला एवं चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को अपमानित करने का आरोप लगाया। तहसीलदार को हटाने की मांग की। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने एडीएम कैलाश वानखेड़े को जांच के निर्देश दिए। कर्मचारियों के रतलाम आने से आलोट तहसील का काम प्रभावित हुआ। प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों को भटकना पड़ा। कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी, दीपक सुराणा, दिनेश आचार्य, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ तथा म.प्र. पटवारी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

एसडीएमके आश्वासन पर हड़ताल निरस्त -तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दीपक सुराणा ने बताया तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर 8 दिसंबर को हड़ताल प्रस्तावित थी। शनिवार को कर्मचारी नेताओं ने आलोट जाकर एसडीएम आर.के. नागराज से मुलाकात की। उन्होंने 7 दिन में निराकरण का आश्वासन दिया। इस पर हड़ताल स्थगित कर कर्मचारी नेता रतलाम लौट आए। सुराणा ने बताया तहसीलदार ने शनिवार शाम आलोट थाने में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन दिया है। इस कारण नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

एडीएमकरेंगे जांच-कलेक्टर डॉ.संजय गोयल ने बताया कर्मचारियों की शिकायत मिल चुकी है। एडीएम जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार का कहना है मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप झूठे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टोरेट में उपस्थित आलोट के कर्मचारी।