पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबके पोस्टर हटाए, इनके छोड़ दिए

सबके पोस्टर हटाए, इनके छोड़ दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनदेखी

नगर निगम की टीम में नई महापौर का पोस्टर हटाने की हिम्मत नहीं

अवैधरूप से लगे पोस्टर-होर्डिंग्स हटाने निकले नगर निगम अमले ने सोमवार को दूसरों के पोस्टर तो हटा दिए लेकिन नई महापौर के पोस्टर-होर्डिंग हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लोगों ने इसका विरोध किया।

शाम करीब 5 बजे निगम अमला डालूमोदी बाजार से गुजर रहा था। यहां कई जगह नई महापौर सुनीता यार्दे के आभार पोस्टर लगे थे। एक पोल पर तीन पोस्टर थे। सबसे बड़ा पोस्टर नवनिर्वाचित महापौर और सहयोगियों का था। निगम अमले ने पोल पर लगे दूसरे पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स तो हटा दिए लेकिन नई महापौर के छोड़ दिए। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और महापौर के भी पोस्टर हटाने की मांग की। निगम कर्मचारी अनसुना कर चले गए। पीआरओ राजेंद्र कोठारी ने बताया उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मामला दिखवाएंगे। निगम अमले ने डालू मोदी बाजार, धान मंडी, नाहरपुरा आदि क्षेत्रों से 100 से ज्यादा बड़े-छोटे फ्लेक्स और बैनर हटाए।

हाईकोर्टके आदेश पर अभियान - 18नवंबर को हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी नगर निकायों को तीन दिन में अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद नगर निगम ने समय सीमा बीतने के बाद दो दिन बाद अभियान चलाया। फिर चुनाव के कारण रोक दिया। सोमवार से अभियान फिर शुरू किया। अब तक निगम अमला 300 से अधिक छोटे फ्लैक्स, बैनर हटा चुका है।

पोल पर लगे दूसरे फ्लैक्स निगम की टीम ने हटा दिए लेकिन नई महापौर का फ्लैक्स हटाने की हिम्मत निगम अमला नहीं जुटा सका।