मार्च तक बन जाएगा मार्ग
शहरका बंजली-सेजावता बायपास मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण में तेजी आई है। लोक निर्माण विभाग की मॉनीटरिंग में काॅन्ट्रैक्टर एजेंसी बायपास तैयार करने में जुटी है।
शहर को भारी वाहनों की आवाजाही से मुक्ति दिलाने के लिए तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री नागेंद्र सिंह ने बंजली-सेजावता बायपास प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। पीडब्ल्यूडी ने रतलाम-बांसवाड़ा टू लेन नयागांव-लेबड़ फोरलेन को जोड़ने वाले 3.40 किलोमीटर लंबे बंजली-सेजावता बायपास का प्रोजेक्ट तैयार किया। 2013 के मध्य में 3.34 करोड़ की लागत के बायपास के टेंडर हुए। बंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी उज्जैन ने बायपास निर्माण शुरू किया। तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हो सका। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों काॅन्ट्रैक्टर एजेंसी को फटकार लगाई। इस पर काॅन्ट्रैक्टर एजेंसी ने बंजली-सेजावता बायपास का कार्य तेज कर दिया है। बायपास पर सीआरएम (गिट्टी-मुरम बिछाने का) का काम हो रहा है। इसके बाद डब्ल्यूएमएम (बारीक मटेरियल) डाला जाएगा फिर डामरीकरण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो मार्च तक बायपास निर्माण पूरा हो जाएगा। इसमें क्वालिटी का ध्यान रख रहे हैं।
ट्रैफिकपुलिस का प्लान भी तैयार-शहर मेंभारी वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है। इसे गुरुवार से ही लागू किया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर में पहले भारी वाहन महू राेड से फव्वारा चौक, गीता मंदिर, काॅन्वेंट स्कूल, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा, दो बत्ती चौराहा, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड चौराहा होते हुए सैलाना रोड की तरफ जाते थे। नए बदलाव में भारी वाहन फव्वारा चौक से जावरा फाटक अंडरब्रिज, दिलबहार चौराहा, फ्रीगंज, दो बत्ती चौराहा, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड चौराहा होते हुए सैलाना रोड की तरफ आ-जा रहे हैं। बायपास तैयार होने पर इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगी।
फोरलेननिर्माण शुरू होने में देरी - रतलाम- बांसवाड़ा टू लेन बनाने वाली अग्रोहा इंफ्रास्ट्रक्चर बुधवार से शहरी क्षेत्र में फोरलेन निर्माण की शुरुआत करने वाली थी लेकिन चुनाव की मतगणना सहित अन्य कामों के कारण प्लानिंग टल गई। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की मानें तो फोरलेन निर्माण में कुछ देरी हुई है। यह काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
ट्रैफिक प्लान