सिखाया सुरक्षित बाइक चलाना
रतलाम| दोपहियावाहन चलाना सिखाने अन्य जानकारियां देने के लिए धराड़ में जागरूकता शिविर लगा। विशेषज्ञों ने वाहन चालने के दौरान हेलमेट पहनने के फायदे गिनाए। इसमें बच्चों को भी परिवार सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी ताकि वे अभिभावकों को जानकारी दे सकें। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, रखरखाव एवं अन्य जानकारी भी दी। शिविर में 350 ग्रामीणों ने भाग लिया। ऋषभ झालानी ने बताया डेढ़ माह में सवा सौ स्कूलों में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान सभी कंपनियों के दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग मुफ्त की गई।