पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संवर रहा नगर निगम भवन

संवर रहा नगर निगम भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएमहापौर पार्षदों के स्वागत के लिए नगर निगम संवर रहा है। महापौर, निगमाध्यक्ष के चैंबर सभागृह सहित पूरे परिसर का रंगरोगन हो रहा है। यह एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए जनप्रतिनिधि शपथ लेंगे और कामकाज संभालेंगे।

चुनाव के बाद 4 दिसंबर को मतगणना में नए महापौर और पार्षद चुने गए। जनता को अब शपथ का इंतजार है। इसके पहले गजट नोटिफिकेशन होगा। जैसे ही राज्य सरकार गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी, उसके बाद शपथ होगी। जनवरी के पहले सप्ताह में शपथ होने की संभावना है।

नोटिफिकेशनसरकार का काम- उपजिला निर्वाचन अधिकारी विनयकुमार धोका ने बताया चुनाव के बाद जो भी जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। उनका गजट नोटिफिकेशन होता है। इसके बाद ही शपथ होगी। राज्य सरकार पर निर्भर है कि वो कब तक नोटिफिकेशन जारी करती है।