पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक पत्र ने उड़ाई कई रेलवे कर्मचारियों की नींद

एक पत्र ने उड़ाई कई रेलवे कर्मचारियों की नींद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेके कई कर्मचारियों की नींद बुधवार को सोशल मीडिया में आए एक पत्र से उड़ गई। इस पत्र में कहा गया था 58 साल की उम्र पूरी कर चुके कर्मचारियों को 31 जनवरी 2015 को रिटायरमेंट देना पड़े तो ऐसे कितने कर्मचारी होंगे। सुबह से ये पत्र कर्मचारियों में चर्चा का विषय रहा। रेलवे में रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष है। यहां कई कर्मचारी ऐसे हैं जो 58 वर्ष पूरे कर चुके हैं।

गफलतमें रहे कर्मचारी-दरअसल येपत्र सेंट्रल रेलवे की डिप्टी सीपीओ (एच क्यू) नेहा मिस्त्री ने 8 दिसंबर को जारी किया था। सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया सभी मंडल से 58 साल की उम्र पूरी कर चुके कर्मचारियों की जानकारी मांगने के लिए ये पत्र दिया था। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया।

सीपीआरओ शरत चंद्रायन ने बताया पश्चिम रेलवे में रिटायरमेंट संबंधी कोई आदेश नहीं है। सीनियर डीसीएम दिब्बांजन रॉय ने भी रिटायरमेंट संबंधी जानकारी मांगे जाने संबंधी आदेश से इंकार किया।