रतलाम। डीबीटीएल स्कीम का लाभ लेने के लिए गैस एजेंसी में तो आधार कार्ड लिकं हो रहे हैं लेकिन बैंकों में 17 नं का डिजिट लिंक नहीं किया जा रहा। जनवरी से डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी) स्कीम शुरू हो रही है। इसमें सिलेंडर की डिलेवरी लेते वक्त ग्राहकों को पूरी राशि (887 रुपए) देनी होगी। सब्सिडी की राशि बैंक खाते में आएगी। ग्राहकों को एलपीजी कनेक्शन गैस एजेंसी और बैंकों में आधार नं. अकाउंट से जुड़वाना होगा। गैस एजेंसी ग्राहकों से आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर ले रही है लेकिन ग्राहक 17 डिजिट का नंबर लेकर बैंक जा रहे हैं तो आनाकानी की जा रही है।
नहीं कर रहे लिंक- दीनदयाल नगर के राधेश्याम जोशी ने बताया अकाउंट लिंक कराने इलाहबाद बैंक गया तो कहा अभी टाइम नहीं है, बाद में आना। दिलीपनगर के रमेश हाड़ा ने बताया मित्र निवास रोड स्थित एसबीआई गया तो कहा दोपहर में आना। दोपहर में गया तो कहा अकाउंट लिंक नहीं कर रहे हैं। अलकापुरी निवासी देवेंद्र मईडा ने बताया जब कस्तूरबा नगर स्थित एसबीआई ब्रांच में गया तो अकाउंट लिंक नहीं किया।
यहां करें शिकायत- कोईबैंक आधार कार्ड लिंक करने में आनाकानी करे तो शास्त्रीनगर स्थित लीड बैंक कार्यालय में मौखिक और लिखित शिकायत कर सकते हैं।
आईएफसी कोड वाले बैंकों को करना है लिंक : लीडबैंक प्रबंधक आर. के. पिप्पल ने बताया बिना आधार कार्ड वाले ग्राहकों की आईडी लिंक कराने के लिए 27 बैंकों ने मिनस्ट्री आॅफ पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखित में सहमति दी है। बैंक तीन नंबर फॉर्म नहीं ले रही हैं तो गलत है। बैंक को ग्राहक की आईडी लिंक करना है तभी सब्सिडी खाते में आएगी। सभी बैंक ग्राहकों को 17 डिजिट का एलपीजी नंबर अकाउंट से लिंक कराना है। इसके लिए कोई भी बैंक आनाकानी नहीं कर सकती है। यदि कोई बैंक आनाकानी करती है तो ग्राहक मुझसे शिकायत करें।
एक नजर इधर भी
गैस कंपनी 03
एजेंसी 26
ग्राहक 1,61,905
बैंक
आधार से लिंक 10 फीसदी
गैस एजेंसियों 25
लिंक
बैंकें एलपीजी आईडी लिंक करने में कर रही हैं आनाकानी, ग्राहक हो रहे परेशान
आधार फॉर्म के लिए न्यू रोड स्थित रूमी गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार।