पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सकता है 1509 टन यूरिया

आज सकता है 1509 टन यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। कृभको कंपनी का 1509 टन यूरिया गुरुवार तक आने की उम्मीद है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया जिले में यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह यूरिया सहकारी समितियों एवं एग्रो की दुकान के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। उपसंचालक कृषि सी.के. जैन ने बताया इस माह चार-पांच रैक यूरिया जिले में आएगा। इसलिए किसान खरीदी में जल्दबाजी करें। एक-एक बोरी का हिसाब रखा जा रहा है। कहीं से भी गड़बड़ी नहीं हो सकती।

110टन यूरिया नहीं पहुंचा-जिले केलिए गुजरात से चला 110 टन यूरिया यहां तक नहीं पहुंच सका है। अधिकारियों का कहना है यूरिया ट्रेन में कहीं अटक गया है। किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। सोसायटी और बाजार में कहीं भी यूरिया नहीं है। अगर ये यूरिया जिले में जाता तो समस्या काफी हद तक दूर हो जाती। सोमवार को जिले के लिए 1510 टन यूरिया रवाना हुआ था लेकिन पहुंचा 1400 टन। 110 टन यूरिया बुधवार रात तक नहीं सका। विपणन अधिकारियों का कहना है 110 टन यूरिया दो वैगन में है।
इनमें खराबी आने से ये रतलाम नहीं सकी। संभवत: किसी स्टेशन पर इन्हें रोका है। जिला विपणन अधिकारी एमके दुबे कहते हैं यूरिया सभी सहकारी सोसायटी में है। लोग किसानों को गुमराह कर रहे होंगे। 110 टन यूरिया भी जल्दी जाएगा।

बाजार में यूरिया नहीं : सेामवार को आईपीएल कंपनी का 1400 टन यूरिया रतलाम आया था। इसमें से प्रशासन ने 60 फीसदी सहकारी दुकानों एवं 40 फीसदी खुले बाजार में देने की बात कही थी। दो दिन में ही सोसायटी और बाजार का यूरिया खत्म हो चुका है। बाजना स्टैंड चौराहा स्थित एक दुकान पर यूरिया लेने आए धामनोद के किसान रामलाल पाटीदार ने बताया उन्हें 5 बोरी यूरिया चाहिए। मंगलवार दोपहर वे धामनोद सोसाइटी गए जहां से एक-दो दिन में यूरिया आने का कहा। बाजार में भी दुकानदार कह रहे हैं कि उनके पास यूरिया नहीं है।