पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 बजे बाद ट्रेनों में नहीं दिखेंगे वेंडर

10 बजे बाद ट्रेनों में नहीं दिखेंगे वेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| बहुतजल्द रात 10 बजे बाद ट्रेनों में वेंडर नजर नहीं आएंगे। जीआरपी के एडीजीपी मैथिलीशरण गुप्त ने इसकी तैयारी कर ली है। गुप्त ने भास्कर को बताया ट्रेनों में रात 10 बजे तक अधिकांश यात्री खाना खाकर सो जाते हैं। इस वक्त यात्री को चाय की जरूरत रहती किसी अन्य चीज की। लिहाजा 10 बजे बाद वेंडरों का ट्रेन में घूमने का औचित्य नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इसे प्रतिबंधित किया जा रहा है। जीआरपी को अगर कोई वेंडर रात को किसी कोच में घूमता मिला तो पकड़ा जाएगा। कोई यात्री इससे संबंधित फोटो या वीडियो जीआरपी को भेजेगा तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी एसआरपी आरसी बुर्रा ने बताया फिलहाल ऐसे आदेश नहीं मिले हैं।