अब कर्मचारी नदारद तो दरोगा जिम्मेदार
रतलाम | शहरमें सफाईकर्मियों के ड्यूटी से लगातार नदारद रहने को आयुक्त ने गंभीरता से लिया। अब कर्मचारियों के नदारद रहने पर दरोगा को जिम्मेदार माना जाएगा। साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी रवींद्र ठक्कर ने बताया निरीक्षण के दौरान कई दिनों से सफाईकर्मी नदारद हो रहे हैं। बुधवार को 3 जोन के 20 कर्मचारी नदारद मिले। जोन 1 से 5, 2 से 2 4 से 13 कर्मचारी नदारद थे। आयुक्त ने इनका आधे दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।