सीपीटी 14 को
इंस्टिट्यूटऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से होने वाला कॉमन प्रोफिशियंसी टेस्ट (सीपीटी-2014) 14 दिसंबर को होगा। इस वर्ष यह एग्जाम देश के 164 शहरों में होगी। रतलाम में एग्जाम सेंटर गर्ल्स कॉलेज को बनाया है। दो शिफ्ट में होने वाली इस एग्जाम में चार पेपर होंगे। आईसीएआई की रतलाम ब्रांच चेयरमैन प्रमोद नाहर ने बताया फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग, मर्केंटाइल लॉ की एग्जाम होगी। सैकंड शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जनरल इकोनॉमिक्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट की एग्जाम होगी।