पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीटनाशक से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | ससुरालमें रह रहे एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। एएसआई ए.वी. खाखा ने बताया भाणजी पिता कोदर (35) नि. शाममउड़ी (शिवगढ़) मजदूरी के लिए जुलवानिया अपनी ससुराल आया था। तीन महीने से वह ससुराल में था। बुधवार सुबह परिजन सो रहे थे तब उसने कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोपहर 2.45 बजे मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद उसका शव परिजन को सौंप दिया।

गाय को बचाने में कार पलटी

रतलाम| लक्ष्मणपुरासैलाना यार्ड में मंगलवार देररात गाय को बचाने में कार (एमपी 43 सी 7674) पलट गई। कार जवाहरनगर निवासी सचिन लोढ़ा की है। उन्होंने बताया परिवार को इंदौर छोड़कर रात 2.30 बजे ड्राइवर रतलाम लौटा। लक्ष्मणपुरा रोड पर गाय सामने गई। उसे बचाने के प्रयास में कार पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई।