पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस जमा नहीं कराने की बात पर मारपीट

फीस जमा नहीं कराने की बात पर मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। हरमालारोड स्थित एक निजी स्कूल में फीस जमा नहीं कराने की बात पर बुधवार दोपहर एक छात्रा के पिता और प्रधान अध्यापक में विवाद हो गया। अभिभावक ने स्टेशन रोड थाने पर प्राचार्य के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई।

तेजानगर निवासी कृष्णगोपाल कसेरा ने बताया वे टेलरिंग करते हैं। उनकी बेटी वंदना (6) रतलाम कॉन्वेंट मिडिल स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। दोपहर 12.30 बजे वे बेटी को छोड़ने गए तो स्कूल के प्रधान अध्यापक ने फीस के 700 रुपए मांगे। 300 रुपए जमा करवाने का कहने पर प्रधान अध्यापक ने चांटा मार दिया और धक्का देकर बेटी के साथ स्कूल से बाहर कर दिया। स्कूल संचालक मांगीलाल राठौड़ ने बताया अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। 4 महीने की फीस बाकी है। उन्हें फीस जमा करने का कहा तो प्राचार्य से बोलचाल हुई। मारपीट जैसी घटना नहीं हुई।