पानी भरने की बात पर किशोर को लाठी मारी
रतलाम | नलकूपसे पानी भरने की बात पर बजरंगनगर में मारपीट हो गई। शाम 4 बजे हुई मारपीट में एक किशोर घायल हो गया। सिर पर चोट लगने से समीर पिता फिरोज (12) निवासी बजरंगनगर को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। फिरोज ने बताया नलकूप से पानी भरने के लिए मोटर चलाई तो बाबूलाल ने सिर पर लाठी मार दी।