सबका साथ, सबका विकास का संकल्प
रतलाम| सबकोसाथ लेकर चलेंगे और सबका समान व्यवहार से विकास करेंगे। ये संकल्प नई महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने सम्मान समारोह में फिर दोहराई। महावीर इंटरनेशनल ने स्वागत कार्यक्रम रखा और उन्हें महावीर साहित्य स्मृति चिह्न भेंट किया। अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, सचिव हितेश व्यास, सुरेंद्र जैन, नवीन व्यास, गोपाल जोशी, पारस जैन, हर्षा जैन, सरिता लोढ़ा सहित सदस्यों ने स्वागत किया। संचालन सुरेंद्र जैन ने माना।
इन्होंनेभी किया स्वागत - वार्ड46 के लोगों ने बुधवार को श्यामा शर्मा के साथ महापौर डॉ. यार्दे के निवास पर जाकर स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याएं बताई।