पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकदमा वापस नहीं लिया तो ठीक नहीं होगा भूरिया

मुकदमा वापस नहीं लिया तो ठीक नहीं होगा-भूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो ठीक नहीं होगा। बुधवार को कालिकामाता गार्डन में कांग्रेसियों से भूरिया ने कहा विपक्ष मजबूत है। इसे कमजोर नहीं समझें। सोमवार को जिला कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन बताते हुए प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने फिर प्रदर्शन किया।
1 बजे शुरू हुए धरने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी, सैलाना नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, राजेश भरावा, हर्ष विजय गेहलोत, यूसुफ कड़पा, कालूराम पाठक, हरि अरोड़ा ने किया। संचालन मंडी डायरेक्टर डीपी धाकड़ ने किया।

अधिकारीआए ज्ञापन लेने -विरोध प्रदर्शनके बाद 2.30 बजे ग्रामीण एसडीएम अवधेश शर्मा, सैलाना एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सीएसपी प्रतापसिंह राणावत कालिकामाता गार्डन पहुंचे। यहां उन्हें ज्ञापन दिया। पूर्व सांसद ने कहा मुकदमा वापस कब लोगे। शर्मा ने कहा वरिष्ठ अधिकारियों तक उनकी मांग पहुंचा देंगे।

मुआवजेकी मांग भी-प्रदर्शन केबाद सैलाना के किसानों की ओर से जमीन अधिग्रहण में कम रुपए देने का ज्ञापन भी दिया। कांग्रेसियों का कहना है बांसवाड़ा रेल परियोजना के तहत अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा कम दिया जा रहा है। एसडीएम ने कहा किसी को लगता है कि नियमानुसार मुआवजा नहीं मिल रहा तो वो रुपए लेने के बाद भी कोर्ट जा सकता है।

कार्यकर्ताओंका इंतजार-कांग्रेस नेसुबह 11 बजे आंदोलन की घोषणा की थी। 12 बजे तक कुछ कार्यकर्ता ही धरनास्थल पहुंचे थे। बाद में ग्रामीण क्षेत्रों से ताबड़तोड़ लोगों को बुलाया। 1 बजे काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्र होने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।

(कांग्रेसियों से ज्ञापन लेने एसडीएम अवधेश शर्मा अन्य अधिकारी सभा स्थल कालिका माता पहुंचे।)