- Hindi News
- पीआईयू स्टाफ को चार महीने से नहीं मिला वेतन
पीआईयू स्टाफ को चार महीने से नहीं मिला वेतन
पीआईयूस्टाफ को 4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज, परिवहन कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यों को गति देने के लिए पीआईयू का संभागीय कार्यालय को रतलाम में खोलने की मंजूरी मिली। जुलाई से शुरू हुए पीआईयू कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों की फजीहत हो गई। यहां ईई के अतिरिक्त 7 लोगों को 4 महीने से वेतन नहीं मिला। पीआईयू स्टाफ के अनुसार उन्हें अगस्त से वेतन नहीं मिला। इसके कारण आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है। ईई अविनाश शर्मा ने बताया नया डिवीजन बनने से समस्या रही है। हेड क्वार्टर को पेन नंबर सहित अन्य जानकारी भेजी है। बिल लगाए लेकिन समाधान नहीं हुआ। मैन्युअली वेतन जारी करने की गुजारिश की लेकिन हेड क्वार्टर से अलॉटमेंट नहीं मिलने से दिक्कत रही है।
आदेशके बाद भी दिक्कत-रतलाम पीआईयूके स्टाफ की वेतन संबंधित परेशानी की जानकारी लगने पर ईएनसी भोपाल से एक आदेश जारी हुआ। इसमें स्पष्ट किया कि रतलाम डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पोस्टिंग के अनुसार वेतन ले लेें। इसके पालन में भी दिक्कत रही है। नए डिवीजन में पोस्टिंग होने से पुरानी पोस्टिंग के अनुसार वेतन जारी नहीं हो रहा है।
स्वीकृत18 पद, तैनात सिर्फ 8- पीआईयूमें ईई सहित 18 अधिकारी-कर्मचारी के पद स्वीकृत हैं। तैनात सिर्फ 8 हंै। पीआईयू ईई के अनुसार वर्तमान में 1 संभागीय परियोजना यंत्री, 2 परियोजना यंत्री 3 उपयंत्री पदस्थ हैं। एक उपयंत्री का पद रिक्त है।
^पीआईयूस्टाफ को वेतन जारी नहीं होने की समस्या की जानकारी नहीं है। यदि स्टाफ मेंबर के सामने समस्या है तो इसे प्राथमिकता से हल कराएंगे। डॉ.संजय गोयल, कलेक्टर