नर्मदा सबके कलुषित मन को धो देती है
मांनर्मदा विश्व की एकमात्र नदी है जिसकी परिक्रमा की जाती है। ये सबको बांधने वाली है। ये जीवमात्र ही नहीं बल्कि सबके कलुषित मन को धो देती है। यह बात महंत गोपालदासजी महाराज ने बुधवार को सुरेका दाल मिल परिसर में हुए कार्यक्रम में कही।
उन्होंने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नर्मदा अष्टक अशोक पाटीदार ने किया। नगर संयोजक शैलेंद्र सुरेका ने बताया 10 फरवरी को महेश्वर में हिंदू संगम होगा। इसमें जिले से 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसकी तैयारी की जा रही है। माधव काकानी, जिला संघ चालक वीरेंद्र वाफगांवकर, राधेश्याम खंडेलवाल, मुन्नालाल पाटीदार, अनिल बरमेचा, कपिल व्यास, बी.आर. पाटीदार, कैलाश जोशी, महेंद्र गादिया, सुरेंद्र सुरेका, कुंदन सोनी आदि मौजूद थे।
श्रीमदभागवत17 से
रतलाम| कालिकामातामंदिर में 17 दिसंबर से श्रीमदभागवत कथा होगी। राहुल सोनी ने बताया संत श्री अनिरुद्धाचार्य वाचन करेंगे। कथा रोज दोपहर 2 से शाम 5 बजे होगी।
भारतमाता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करते महंत गोपालदासजी महाराज।