- Hindi News
- बिजली बंद होते ही मोबाइल से गायब हो जाता है नेटवर्क
बिजली बंद होते ही मोबाइल से गायब हो जाता है नेटवर्क
नगरमें दो निजी मोबाइल कंपनियों के उपभोक्ता इन दिनों नेटवर्क समस्या से परेशान हैं। बिजली बंद होने पर निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर से नेटवर्क गायब हो जाता है। बार-बार मोबाइल से गायब होते नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।
नगर में रिलायंस कंपनी के टॉवर पर टाटा डोकोमो ने शेयरिंग कर रखी है। इस कारण बिजली बंद होती है तो रिलायंस के साथ टाटा डोकोमो कंपनी का भी नेटवर्क गायब हो जाता है। टॉवर का बैटरी बैकअप नहीं होने से यह परेशानी रही है। लाइट बंद के दौरान दोनों के उपभोक्ता फोन नहीं लगा पाते। ऐसे में उन्हें अन्य मोबाइल फोन का सहारा लेना पड़ रहता है। उपभोक्ता संताेष पांचाल, बालकिशन राठौर, कैलाश टेलर ने बताया नेटवर्क समस्या से परेशान हैं। कवरेज भी ठीक से नहीं मिलता। व्यवस्था को जल्द सुधारना चाहिए ताकि उपभोक्ता परेशान हों।
जल्दहोगा समाधान-रिलायंस कंपनीके डिस्ट्रीब्यूटर रितेश मावर ने बताया जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में समाधान हो जाएगा। टाटा डोकोमो के डिस्ट्रीब्यूटर विपुल जैन ने बताया लाइट की समस्या के चलते नेटवर्क गायब होने की सूचना मिली है। जल्द ही व्यवस्था सुधरवाई जाएगी।