- Hindi News
- 15 दिन में शुरू हो सकता है एमसीएच यूनिट का काम
15 दिन में शुरू हो सकता है एमसीएच यूनिट का काम
9.95करोड़ रु. की लागत वाली मेटरनल एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल (एमसीएच) यूनिट का काम 15 दिन में शुरू होने की संभावना है। पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) के अफसरों के मुताबिक सीई ऑफिस इंदौर से टेंडर की प्रक्रिया फाइनल हो चुकी है। यूनिट बनने में दो साल लगेंगे। इसके बाद मां बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। एनआरएचएम से 2009 में जिले के स्वास्थ्य विभाग को 100 बेड की एमसीएच यूनिट मिली थी। इसके लिए 9.95 करोड़ रु. मंजूर हुए थे। जमीन अन्य प्रक्रियाओं के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की सहमति के बाद पीआईयू ने बाल चिकित्सालय के पास खाली जमीन पर एमसीएच यूनिट निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया और टेंडर जारी किए।