- Hindi News
- केदारेश्वर छड़ी यात्रा के लिए घर घर दे रहे पीले चावल
केदारेश्वर छड़ी यात्रा के लिए घर-घर दे रहे पीले चावल
महाशिवरात्रिपर निकलने वाली छड़ी यात्रा के लिए घर-घर पीले चावल दिए जा रहे हैं। अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, सचिव दिनेश शर्मा ने बताया 16 फरवरी को लुनेरा, बानखेड़ा, करमदी, ईश्वरनगर, सेजावता, चौराना, बंजली, जड़वासा, कचलाना, रेनमऊ से छड़ी आएगी। दोपहर 1 बजे भक्तन की बावड़ी पर एकत्र होगी। यहां से केदारेश्वर के लिए छड़ी यात्रा रवाना होगी। शाम 7 बजे धामनोद में श्रीकृष्ण गार्डन में प्रसादी होगी। 17 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का अभिषेक किया जाएगा। भोलेनाथ की आरती के साथ यात्रा विसर्जित होगी।
अभिषेकहोगा-शिवरात्रि पररामगढ़ नाथ कुई स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे श्री रामेश्वर महादेव का अभिषेक होगा। प्रवक्ता चेतन शर्मा ने बताया रात 8 बजे भजन निशा होगी। इसमें पं. अनिरुद्ध मुरारी भजनों की प्रस्तुति देंगे।